Jaunpur News: डीएम ने मातहतों संग बैठक करके सड़क सुरक्षा पर दिया आवश्यक निर्देश

Aap Ki Ummid
follow us

 जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई जहां उन्होंने सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद में संचालित सभी वाहनों पर शासन द्वारा निर्धारित सभी मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाय। वाहनों की फिटनेस, परमिट, सुरक्षा उपकरणों सहित अन्य आवश्यक मानकों की नियमित जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाय।

उन्होंने विशेष रूप से स्कूल वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि स्कूल वाहनों में तैनात चालक एवं परिचालकों का चरित्र सत्यापन अनिवार्य रूप से कराया जाए। साथ ही स्कूल वाहनों की नियमित जांच करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि उनमें निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूर्ण रूप से पालन हो रहा है। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए दुर्घटना संभावित स्थानों को चिन्हित कर प्रभावी कदम उठाये जायं। जहां आवश्यकता हो, वहां वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए रंबल स्ट्रिप सहित अन्य आवश्यक सड़क सुरक्षा उपाय कराये जायं।

उन्होंने यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिये। साथ ही सड़क किनारे अतिक्रमण, यातायात व्यवस्था सहित अन्य संबंधित बिंदुओं पर भी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, दुर्घटना संभावित स्थानों, वाहनों की फिटनेस एवं जांच सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सड़क सुरक्षा के लिए प्रभावी एवं निरंतर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर ज़िलाधिकारी भू राजस्व अजय अम्बष्ठ, अपर जिज़िलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!