Jaunpur News: मियांचक बाजार पहुंचे पूर्व सांसद बीपी सरोज ने लोगों से की मुलाकात

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: मियांचक बाजार पहुंचे पूर्व सांसद बीपी सरोज ने लोगों से की मुलाकात


अनुपम मौर्य

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड के मियांचक बाजार में मंगलवार को मछलीशहर के पूर्व सांसद बीपी सरोज ने ग्रामसभा हंसिया के प्रधान राजेन्द्र प्रसाद बिन्द के प्रतिष्ठान प्रसाद इंटरप्राइजेज पहुंचकर क्षेत्र के सम्मानित लोगों से शिष्टाचार मुलाकात किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों से विभिन्न स्थानीय एवं सामाजिक विषयों पर चर्चा करते हुए क्षेत्र की स्थिति और जनसमस्याओं की जानकारी लिया।

पूर्व सांसद ने लोगों से संवाद करते हुए आपसी भाईचारे, विकास और क्षेत्रहित से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। उनके पहुंचने पर प्रधान राजेंद्र बिंद के नेतृत्व में लोगों ने आत्मीयता से स्वागत किया और विभिन्न विषयों पर अपनी बातें रखीं।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान बघनरी सोनू सिंह, रमापति बिंद, चिरंजीव प्रजापति, पवन मिश्रा, श्याम सुंदर, सुशील गिरी, शंभूनाथ बिंद सहित काफी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। इस दौरान लोगों के बीच आपसी संवाद और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।

ads

ads


ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!