Jaunpur News: बारिश से किसानों के चेहरे पर लौटी रौनक, फसलों को मिली बड़ी राहत

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: बारिश से किसानों के चेहरे पर लौटी रौनक, फसलों को मिली बड़ी राहत


सौरभ सिंह

सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में सोमवार को हुई बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह वर्षा किसी राहत से कम नहीं है।

बारिश होने से खेतों में खड़ी फसलों को पर्याप्त नमी मिलने की उम्मीद जगी है। बारिश से धान समेत अन्य खरीफ फसलों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। किसान कुंज बिहारी मिश्रा व लल्लन उपाध्याय का कहना है कि समय पर हुई बारिश से फसलों की सिंचाई की चिंता कुछ हद तक दूर हुई है। वहीं खेतों में नमी आने से फसलों की बढ़वार भी बेहतर होने की उम्मीद है।

किसानों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से बारिश की कमी के कारण खेतों में नमी कम हो रही थी जिससे फसलों की सिंचाई को लेकर चिंता बनी हुई थी। सोमवार की बारिश ने किसानों को काफी राहत पहुंचाई है। बारिश के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में मौसम सुहावना हो गया और किसानों के चेहरे पर भी खुशी साफ नजर आई। किसानों ने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में भी मौसम मेहरबान रहा तो खरीफ की फसल अच्छी होगी और पैदावार बेहतर रहने की संभावना है।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!