Jaunpur News: मड़ियाहूं में नियमों को ताख पर रखकर चल रहे क्लीनिक-अस्पताल

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: मड़ियाहूं में नियमों को ताख पर रखकर चल रहे क्लीनिक-अस्पताल


स्वास्थ्य विभाग ने 21 को भेजा नोटिस

डिप्टी सीएमओ बोले- दस्तावेज पूर्ण करने के लिये एक सप्ताह का समय तय

समय सीमा के बाद होगी नियमानुसार कार्यवाही

सोनू गुप्ता

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र में मानकों के विपरीत संचालित हो रहे अस्पतालों, क्लीनिकों और जांच केंद्रों को लेकर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई तेज हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार क्षेत्र के 21 अस्पतालों को नोटिस जारी किया गया है। संबंधित संचालकों को आवश्यक दस्तावेज पूरे कर उपलब्ध कराने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि मड़ियाहूं नगर समेत तहसील क्षेत्र के कई इलाकों में ऐसे निजी क्लीनिक, अस्पताल और जांच केंद्र संचालित हो रहे हैं जहां चिकित्सकों की योग्यता, प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ, तकनीकी कर्मचारियों सहित अन्य जरूरी स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आस—पास भी कई निजी स्वास्थ्य प्रतिष्ठान संचालित हैं। लोगों का यह भी आरोप है कि कुछ निजी स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों में इलाज और जांच के नाम पर मरीजों से बड़ी रकम वसूली जाती है। हालांकि किसी भी अस्पताल या क्लीनिक को अवैध या फर्जी बताने से पहले स्वास्थ्य विभाग की जांच और आधिकारिक पुष्टि जरूरी है।

किन मानकों की होनी चाहिये जांच?

स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन से मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र में व्यापक जांच अभियान चलाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अस्पतालों और क्लीनिकों के पंजीकरण, चिकित्सकों की डिग्री व योग्यता, पैरामेडिकल स्टाफ, जांच तकनीशियन, अग्नि सुरक्षा समेत अन्य आवश्यक मानकों की जांच होनी चाहिए।

21 अस्पतालों को नोटिस

डिप्टी सीएमओ डा. अरुण भारती ने बताया कि उनकी जानकारी के अनुसार 21 अस्पतालों को नोटिस जारी किया जा चुका है। संबंधित अस्पतालों को आवश्यक दस्तावेज पूरे करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। निर्धारित समय सीमा में दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने वाले संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद अब देखना होगा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित अस्पताल और क्लीनिक आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराते हैं या फिर विभाग की ओर से उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाती है।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!