सिंचाई न होने से सूख रही धान की फसल किसान चिंतित
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के धौरइल गांव में चोरों ने सिवान में बने कमरे का दरवाजा तोड़कर बिजली से चलने वाली मोनो ब्लॉक मोटर सहित पाइप और अन्य सामान चोर उठा ले गए सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी।
जानकारी के अनुसार साहब लाल प्रजापति रविवार की सुबह जब अपने खेत पर गये दरवाजा खुला देखकर किसान को शक हुआ। अंदर जाकर देखा तो मोनो ब्लॉक मोटर समेत अन्य सामान गायब था। चोरी की घटना से किसान सहित आस—पास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया गांव से करीब एक किलोमीटर दूर अपने खेत में बिजली से चलने वाली मोनो ब्लॉक मोटर लगा रखा था यह मोटर पिछले करीब एक वर्ष से लगी हुई थी जिससे वह अपने खेतों की सिंचाई करते थे।
इसके अलावा आस—पास के अन्य किसानों को भी खेतों में पानी पहुंचाने में सुविधा मिलती थी मोटर के साथ करीब 20 किलो पाइप तथा अन्य सामान भी उठा ले गए। रात में किसी को चोरी की भनक तक नहीं लगी। पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। किसानों का कहना है कि 20 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। मोटर चोरी हो जाने से खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है जिससे धान सुखने लगा है। इसके अलावा सिवान से कई मोटर पंखा इंजन चोरी हो चुका है जिससे किसानों में चोरों को लेकर भय व्याप्त है। लोग रात भर जाकर किसी तरह धन की सिंचाई कर रहे हैं।
.jpg)





