जौनपुर। डिप्टी कमिश्नर इण्डस्ट्रीज ने बताया कि सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम विभाग उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा के प्रतिनिधि राधेश्याम विश्वकर्मा की उपस्थिति में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना एवं एक जनपद एक उत्पाद टूलकिट प्रशिक्षण योजना के अन्तर्गत टूलकिट वितरण कार्यक्रम कार्यालय डिप्टी कमिश्नर इण्डस्ट्रीज, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र में सम्पन्न हुआ। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत 425 दर्जी ट्रेड, 200 हलवाई ट्रेड एवं एक जनपद एक उत्पाद टूलकिट वितरण योजना के अन्तर्गत 350 प्रशिक्षार्थियों को टूलकिट वितरण किया गया।
विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत बिजली, अन्जु मौर्या, बबीता, रोजी बानो, साबिया बानो, ललिता, अन्जु यादव, निकिता सिंह, प्रबुद्ध मौर्य, राजेन्द्र पटेल, प्यारे लाल इत्यादि को दर्जी ट्रेड एवं हलवाई ट्रेड में टूलकिट वितरित किया गया। साथ ही एक जनपद एक उत्पाद टूलकिट प्रशिक्षण योजना के अन्तर्गत राकेश पाल एवं मुलायम यादव को टूलकिट प्रदान किया।
इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर इण्डस्ट्रीज आशुतोष सहाय पाठक, असिस्टेन्ट कमिश्नर इण्डस्ट्रीज जय प्रकाश, मण्डल उपाध्यक्ष के0के0 विश्वकर्मा, दीपक मिश्रा, सहायक प्रबन्धक रामनवल चौहान, सहायक प्रबन्धक रणजीत वर्मा सहित कार्यालय के अन्य अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
.jpg)






