Jaunpur News: भाजपा नगर उत्तरी इकाई ने निकाली शोभायात्रा

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: भाजपा नगर उत्तरी इकाई ने निकाली शोभायात्रा


संजय शुक्ला

जौनपुर। भाजपा के निर्देशानुसार भाजपा जौनपुर नगर उत्तरी मण्डल द्वारा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जन्म जयंती पर चलाए जा रहे समरसता सम्पर्क अभियान, शोभायात्रा के अन्तर्गत राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव के नेतृत्व में निकाली गयी। शोभायात्रा नगर उत्तरी मंडल के हरखपुर वार्ड से शोभायात्रा भाजपा जौनपुर नगर उत्तरी मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष सारिका सचिन सोनी के नेतृत्व में निकाली गई।

यात्रा निकलने से पूर्व संत रविदास गुरुजी जी प्रतिमा पर पूजन, आरती, पूजन, दर्शन करके बैंड बाजा के साथ निकाली गयी जो नगर भ्रमण किया। शोभायात्रा में संत रविदास गुरुजी जी की जय जयकार हो रही थी।

इस मौके पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोरमा मौर्य, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट, पूर्व नगर अध्यक्ष सुनील सेठ, जिला उपाध्यक्ष परविंद चौहान, महिला आयोग की पूर्व सदस्य शशि मौर्या, शैल शाहू, डा. रामसूरत मौर्य, पूर्व जिला मंत्री धर्मपाल चौधरी सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया।

नगर अध्यक्ष सारिका सोनी ने कहा कि राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव के नेतृत्व में नगर में निकली शोभायात्रा में राहुल साहू (नामित सभासद), करुणा मौर्य, नगर महामंत्री कृष्णकान्त साहू, नगर उपाध्यक्ष शिव कुमार मौर्य, शुभम कन्नौजिया, नगर कोषाध्यक्ष अभिषेक बैंकर, प्रेम सागर, नगर मीडिया प्रभारी सन्नी चौधरी, गिरिजेश श्रीवास्तव, सत्यम सोनी, मनोज कुशवाहा पूर्व सभासद, रामकुमार साहू, राजेश जायसवाल सहित तमाम लोग शामिल रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!