Jaunpur News: राजकीय पशु चिकित्सालय कटघर का डीएम ने जाना हाल

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: राजकीय पशु चिकित्सालय कटघर का डीएम ने जाना हाल


सोनू गुप्ता

रामनगर, जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने राजकीय पशु चिकित्सालय कटघर का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने पशु चिकित्सालय में उपलब्ध व्यवस्थाओं, पशुओं के उपचार तथा टीकाकरण की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र के पशुओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पशुओं को विभिन्न संक्रामक एवं गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सके।

इस दौरान जिलाधिकारी ने पशु चिकित्सालय के जर्जर भवन का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्देशित किया कि जर्जर भवन को नियमानुसार निष्प्रयोज्य घोषित करते हुए आवश्यक कार्रवाई शीघ्र सुनिश्चित की जाए, ताकि चिकित्सालय में कार्यरत कर्मचारियों एवं आने वाले पशुपालकों की सुरक्षा बनी रहे।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पशुपालकों को पशुओं के टीकाकरण, उपचार एवं पशु स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाए तथा शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्र पशुपालकों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर पशुधन प्रसार अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!