सोनू गुप्ता
मड़ियाहूं, जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर पठन-पाठन, भोजन, पेयजल सहित विद्यालय में उपलब्ध अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लिया। उन्होंने पुरुष छात्रावास में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। आवासीय भवनों की मरम्मत के संबंध में कार्यदायी संस्था आरईएस को एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए गए। महिला छात्रावास में चहारदीवारी की ऊंचाई बढ़ाने के साथ ही उसमें कंटीले तार लगाए जाने के निर्देश दिए गए, ताकि छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
इस दौरान विद्यालय में भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। जिलाधिकारी ने प्राचार्य को निर्देशित किया कि विद्यालय परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा झाड़ियों की नियमित कटाई-छंटाई कराई जाय। साथ ही जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने विद्यालय में बने मल्टीपरपज हॉल को क्रियाशील रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय की सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित एवं बेहतर बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर प्राचार्य एवं अध्यापकगण सहित अन्य उपस्थित रहे।
.jpg)






