Jaunpur News: दो खिलाड़ियों को मिली ब्लैक बेल्ट की उपाधि

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: दो खिलाड़ियों को मिली ब्लैक बेल्ट की उपाधि

 

संजय शुक्ला

जौनपुर। मां लालती ताइक्वांडो क्लब के खिलाड़ी मास्टर विराट मिश्रा और अंतिमा यादव को दक्षिण कोरिया कुक्की वान से ब्लैक बेल्ट का सर्टिफिकेट और आई कार्ड मिला। जौनपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव प्रवीण मिश्रा ने उपरोक्त खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। साथ ही श्री मिश्रा ने बताया कि ब्लैक बेल्ट की जो श्रेणी होती है, वह किसी फाइटर चैंपियनशिप से नहीं मिलता। यह एक बॉडी लैंग्वेज होता है जिससे हम लोग poomse कहते हैं। एक विशेष प्रकार का स्टेप होता है जो हर खिलाड़ी को करके दिखाना होता है। इससे बॉडी लैंग्वेज स्टैमिना स्पीड की जानकारी होती है, फिर उसको दक्षिण कोरिया से 3 महीने के बाद ब्लैक बेल्ट का सर्टिफिकेट प्राप्त होता है। हर साल हमारे खिलाड़ी ब्लैक बेल्ट होते हैं। उक्त अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!