जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति/जिला कन्वर्जेन्स कमेटी की बैठक हुई जहां उन्होंने माह जुलाई से सितम्बर तक आयोजित हो रहे संभव अभियान 6.0 की प्रगति, निर्मित हो रहे आ0बा0 केन्द्र भवन, पोषण टैªकर, आंगनबाडी केन्द्रों पर वितरित होने वाले खाद्यान्न, गृहभ्रमण, टीकाकरण, वजन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना आदि की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी द्वारा निर्मित हो रहे आंगनबाडी केन्द्र भवनों आगामी 15 दिवसों के अन्दर पूर्ण कराने हेतु निर्देशित करने के साथ ही पूर्व से निर्मित आंगनबाडी केन्द्रों पर कायाकल्प के अन्तर्गत आवश्यकतानुसार मरम्मत कराने के निर्देश दिये गये।
जिलाधिकारी ने अभियान के अन्तर्गत आशा कार्यकत्री एवं आंगनबाडी कार्यकत्री को सैम बच्चों के घर गृहभ्रमण करने तथा आशा/एएनएम को ई-कवच पोर्टल पर सैम बच्चो के फालोअप सहित अन्य सूचनाओं की फीड़िग 31 अगस्त तक शत-प्रतिशत अपडेट कराने के निर्देश देने के साथ ही बाल विकास परियोजना अधिकारियों व खण्ड विकास अधिकारियों को भी सैम बच्चों के घर गृहभ्रमण करने हेतु निर्देशित किया गया।
संभव अभियान में विकास खण्ड बक्शा की खराब प्रगति होने के कारण बाल विकास परियोजन अधिकारी बक्शा को नोटिस निर्गत करने हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त बैठक में उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को संभव अभियान में आवश्यक सहयोग प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने पोषण पुर्नवास केन्द्र में बच्चों के भर्ती होने के सम्बध में समीक्षा में बाल विकास परियोजन केराकत द्वारा विगत माह से एक भी बच्चा भर्ती न होने की दशा में बाल विकास परियोजना अधिकारी केराकत को नोटिस निर्गत करने का निर्देश दिया।
आंगनबाडी केन्द्रों पर अनुपूरक पुष्टाहार के सम्बन्ध में जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जनपद के 6 परियोजनाओं में आपूर्ति पूर्ण हो चुकी है तथा 7 परियोजनाओं में चयनित संस्था द्वारा आपूर्ति की जा का जा रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि समन्वय स्थापित करते हुए अविलम्ब आपूर्ति पूर्ण कराये तथा नियमानुसार आंगनबाडी केन्द्रो पर वितरण सुनिश्चित करायें। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि जनपद के निर्धारित लक्ष्य के अनुसार प्रगति सुनिश्चित करें तथा खराब प्रगति वाले परियोजना के अधिकारी को नोटिस निर्गत करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त स्वतः रोजगार, उपायुक्त श्रम रोजगार, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिलापूर्ति अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी उपस्थित रहे।
.jpg)






