Jaunpur News: रसोइयों को मिला कैशलेस चिकित्सा कवच

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: रसोइयों को मिला कैशलेस चिकित्सा कवच


चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय तहसील सभागार में रविवार को मुख्यमंत्री रसोइया कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम हुआ। सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक चले उक्त कार्यक्रम में कुल 22 रसोइयों को प्रतीकात्मक रुप से कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किये गये।

मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि संतोष पांडेय ने कहा कि सरकार की इस पहल से रसोइयों और उनके परिवारों को बेहतर उपचार की सुविधा मिल सकेगी। बीमारी की स्थिति में इलाज के लिए आर्थिक परेशानी कम होगी और पात्र लाभार्थियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा।

विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह ने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों के हित में योजनाएं संचालित कर रही है। रसोइयों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी बसंत शुक्ला एवं संचालन अध्यापक डॉ. रत्नेश सिंह ने किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सुइथाकला आनंद प्रकाश सिंह, खुटहन विपुल उपाध्याय, शिक्षक अखिलेश चंद्र मिश्र, अशोक सोनकर, देवमणि त्रिपाठी, रीमा सिंह सहित शिक्षा विभाग के कर्मचारी व रसोइये मौजूद रहे।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!