पेयजल की भी हुई व्यवस्था
बृजेश यादव
खुटहन, जौनपुर। स्थानीय ब्लॉक परिसर में गंदगी और पेयजल की समस्या को लेकर तेजस टूडे पर खबर प्रकाशित होने के बाद आखिरकार जिम्मेदारों की नजर परिसर की बदहाल व्यवस्था पर पड़ी। खबर के चैनल पर चलने और समाचार पत्रों में प्रकाशित होने के बाद ब्लॉक परिसर में साफ-सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया है। परिसर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर को हटाने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद शुरू हो गई है। इससे ब्लॉक कार्यालय आने वाले ग्रामीणों और फरियादियों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
पेयजल की व्यवस्था तो की गई लेकिन लाखों रुपये की लागत से लगाए गए शीतल जल प्लांट को अभी तक दुरुस्त नहीं किया गया है लेकिन लोगों की परेशानी को देखते हुए पीने के पानी की वैकल्पिक व्यवस्था कर दी गई है। भीषण गर्मी में दूर-दराज से ब्लॉक कार्यालय पहुंचने वाले लोगों के लिए यह व्यवस्था राहत देने वाली मानी जा रही है।
गौरतलब है कि पूर्व में प्रकाशित खबर में ब्लॉक परिसर की गंदगी और शीतल जल प्लांट के बंद होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था। खबर सामने आने के बाद सफाई शुरू होना और पेयजल की व्यवस्था होना स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
अब लोगों की नजर इस बात पर है कि शीतल जल प्लांट को कब तक दुरुस्त कराकर पूरी तरह चालू कराया जाता है, ताकि सरकारी धन से स्थापित इस जनसुविधा का वास्तविक लाभ आम जनता को मिल सके। खबर का असर साफ दिखाई दिया— सफाई शुरू हुई, पानी की व्यवस्था हुई, अब इंतजार शीतल जल प्लांट के चालू होने का है।
.jpg)








