विनय शर्मा
डोभी, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में लखनऊ में वाराणसी 388 उत्तरी विधानसभा की दावेदारी करने वाले क्षेत्र के संत नरहरी चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता किशन सेठ ने सह परिवार मुलाकात करके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आशीर्वाद लिया। उक्त अवसर पर उन्होंने उपहार स्वरूप उत्तर प्रदेश सोनार कारीगरों की तरफ से निहाई और हथोड़ा दिया। साथ ही 27 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि अबकी बार उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सोनार समाज अखिलेश जी को जीतने का कार्य करेगा। किशन सेठ ने बताया कि संत नरहरि चेतना मंच लगभग 26 जिलों में अपने पदाधिकारी बना लिए हैं जिनकी मुलाकात बहुत जल्द सपा मुख्य अखिलेश यादव से होगी। सरकार बनने पर समाज को महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। श्री यादव से मिलने वालों में अरविंद सेठ, हिमांशु वर्मा आदि रहे।
.jpg)






