जितेंद्र सिंह चौधरी/अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के लहंगपुर स्थित त्रिलोचन महादेव निरंकारी सत्संग भवन में माता बुधवंती जी की स्मृति में मुक्ति पर्व दिवस श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। चंवरी, इजरी और त्रिलोचन शाखा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं ने सहभागिता किया।
बताया गया कि माता बुधवंती जी 15 अगस्त 1964 को ब्रह्मलीन हुई थीं तभी से उनकी स्मृति में प्रत्येक वर्ष मुक्ति पर्व दिवस मनाया जाता है। संयोगवश 15 अगस्त को ही देश स्वतंत्रता दिवस मनाता है जहां देशवासी स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को स्मरण करते हुए राष्ट्रप्रेम के उत्सव में शामिल हुये, वहीं निरंकारी मिशन के अनुयायियों ने आध्यात्मिक मुक्ति और विश्व कल्याण की कामना के साथ सेवा, सुमिरन और सत्संग का संदेश दिया।
कार्यक्रम में सद्गुरु स्वरूप महात्मा बरसाती जी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि सेवा, सुमिरन और सत्संग के माध्यम से मनुष्य जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है। सद्गुरु द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर मानव अपने जीवन में आध्यात्मिक शांति और मुक्ति का अनुभव कर सकता है। संत-महात्माओं ने सदैव ईश्वर की एकता और मानवता की सेवा का संदेश दिया है।
वक्ताओं ने निरंकारी मिशन के पूर्व सद्गुरुओं बाबा बूटा सिंह जी महाराज, बाबा अवतार सिंह जी महाराज, बाबा गुरबचन सिंह जी महाराज और बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के योगदान को भी स्मरण किया। साथ ही कहा कि संतों ने ज्ञान, मानवता, प्रेम और भाईचारे का संदेश विश्वभर में पहुंचाया। इस अवसर पर चंवरी की मुखी करमजीत जी, इजरी शाखा के संचालक रामजी जी, चंवरी शाखा के इंचार्ज हेमचंद जी, त्रिलोचन महादेव शाखा के इंचार्ज राजाराम जी सहित जटाशंकर जी, अमर बहादुर, रमेश जी, लालमणि जी, श्याम लाल, रामबाबू जी, धर्मेंद्र जी, सरिता जी, संतरा जी, निशा जी, चंपा जी, उर्मिला जी, लालमन जी, ओम प्रकाश जी, जितेंद्र जी समेत बड़ी संख्या में संत-महात्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुनीता जी ने किया।
.jpg)






