गोधना में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया देशभक्ति का संदेश
जौनपुर। शाहगंज विकास खंड के मॉडल स्कूल के रूप में विकसित कंपोजिट विद्यालय गोरारी और कंपोजिट विद्यालय गोधना में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। गोरारी में ग्राम प्रधान संदीप मौर्य और ग्राम प्रधान वसीम अहमद ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान देशभक्ति के नारों और राष्ट्रगान से विद्यालय परिसर गूंज उठा।
समारोह में ग्राम प्रधान ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर शहीदों को नमन करते हुए क्षेत्रवासियों व अभिभावकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। प्रधानाध्यापिका डॉ. शिवानी मौर्य ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभी के प्रति आभार जताया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष अमरजीत गौतम, सुबास यादव, दिनेश सेठ, बृजेंद्र यादव, रजनीकांत, नीलम मौर्य, मंजू यादव, निशा यादव, अनुपमा भट्ट, रीता यादव समेत शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे।
उधर कंपोजिट विद्यालय गोधना में ग्राम प्रधान भीमचंद राजभर और प्रधानाध्यापक अखिलेश चंद यादव ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर छात्र-छात्राओं को देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। विद्यालय के प्रतिभाशाली बच्चों ने गीत, नृत्य समेत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान भीमचंद राजभर और प्रधानाध्यापक अखिलेश चंद यादव ने प्रतिभाशाली बच्चों को पाठ्य सामग्री, पेन सहित अन्य उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षक सुबास चंद्र यादव, डॉ. चंद्रजीत मौर्य, देवेंद्र सिंह, राजीव पाठक, अजय यादव, विनोद यादव, शैल यादव, सुनीता यादव, अरविंद राजभर, सफाईकर्मी रविंद्र यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
.jpg)






