राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र से तिघरा मार्ग पर बुधवार सुबह करीब 8 बजे मैनुद्दीनपुर के पास बालू से लदा एक ट्रक सड़क किनारे धंस गया घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक संतोष कुमार बिहार से बालू लादकर नौली स्थित बिल्डिंग मैटेरियल पर जा रहे थे। मैनुद्दीनपुर के पास सड़क किनारे बारिश के कारण जमीन नरम होने से ट्रक का पहिया धंस गया जिससे ट्रक एक तरफ को झुक गया। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और यातायात को सुचारु बनाए रखने का प्रयास किये। बाद में ट्रक से बालू को खाली कराया गया और कुछ समय बाद ट्रक निकालने की व्यवस्था की गई जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका।
.jpg)






