Jaunpur News: समरर्सिबल के लिये खोदा गया गड्ढा बना काल

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: समरर्सिबल के लिये खोदा गया गड्ढा बना काल


पानी में डूबने से दो मासूम भाइयों की हुई दर्दनाक मौत

अनुपम मौर्य

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गारोपुर गांव में बुधवार शाम एक हृदयविदारक हादसे में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी अच्छे लाल उर्फ पप्पू गौतम ने समरसेबुल पंप लगाने के लिए मंगलवार को बोरिंग कराई थी। बोरिंग के दौरान खोदा गया गड्ढा खुला छोड़ दिया गया था जिसमें बारिश और भूजल के कारण पानी भर गया था।

बताया जा रहा है कि बुधवार शाम करीब 4 बजे गांव के 6 वर्षीय शिवा बिंद पुत्र वीरेंद्र बिंद और 5 वर्षीय आरव बिंद खेलते-खेलते उसी रास्ते से गुजर रहे थे। इसी दौरान दोनों मासूम पानी से भरे गड्ढे में गिर गए। काफी देर तक बच्चे दिखाई न देने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की जिसके बाद दोनों को गड्ढे से बाहर निकाला गया।

आनन-फानन में दोनों बच्चों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि बोरिंग के बाद गड्ढे को सुरक्षित ढंग से भर दिया जाता या उसके चारों ओर सुरक्षा व्यवस्था की गई होती तो शायद यह दर्दनाक हादसा टल सकता था। घटना के बाद गांव में गमगीन माहौल है और हर आंख नम दिखाई दे रही है। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। साथ ही अग्रिम कार्यवाही भी शुरू कर दिया।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!