Jaunpur News: स्टेट रिव्यू मिशन टीम ने रामनगर के स्वास्थ्य केन्द्रों का किया निरीक्षण

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: स्टेट रिव्यू मिशन टीम ने रामनगर के स्वास्थ्य केन्द्रों का किया निरीक्षण


सोनू गुप्ता

रामनगर, जौनपुर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं इसके अंतर्गत संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का स्टेट रिव्यू मिशन की दो सदस्यीय टीम ने 20 से 23 अगस्त तक निरीक्षण किया। टीम में प्रयागराज मंडल से डॉ. संजय गुप्ता और मुकेश मौर्य शामिल रहे।

निरीक्षण के दौरान टीम ने पीएचसी नेवढ़िया, जमालापुर, बर्रा सहित उपकेंद्र इटाये, गोपालापुर, भरहुपुर, राजापुर, सिरौली, बारिगांव और नोनरा समेत विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का जायजा लिया। टीम ने स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, जांच व्यवस्था, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता तथा मरीजों को मिल रही सेवाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। टीम के सदस्यों ने जांच व्यवस्था और दवाओं की उपलब्धता पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही निजी भवनों में संचालित हो रहे स्वास्थ्य उपकेंद्रों को प्राथमिकता के आधार पर सरकारी भवनों में स्थानांतरित किए जाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

भरहुपुर दुबान उपकेंद्र वर्तमान में पंचायत भवन में संचालित होने की जानकारी पर टीम ने इसके लिए नवीन सरकारी भवन के निर्माण को प्राथमिकता देने की बात कही। टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने तथा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर के अधीक्षक डॉ. अभिषेक सिंह ने बताया कि स्टेट रिव्यू मिशन टीम द्वारा निरीक्षण किए गए सभी स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाएं ठीक पाई गईं। टीम के सुझावों के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने तथा आवश्यक सुधारों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जायेगा।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!