Jaunpur News: यूपी फुटबॉल टीम में लव सोनकर का हुआ चयन, क्षेत्र में छायी खुशी

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: यूपी फुटबॉल टीम में लव सोनकर का हुआ चयन, क्षेत्र में छायी खुशी




डा. बीसी राय राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिये यूपी टीम में हुआ चयन

विनोद कुमार/राजेश साहू

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के शेखजादा मोहल्ला निवासी फ़ुटबॉल खिलाड़ी लव सोनकर ने मऊ में आयोजित यूपी फुटबॉल संघ द्वारा 19 वर्षीय स्टेट फुटबॉल प्रतियोगिता में बेहतर खेल के आधार पर उत्तर प्रदेश टीम के लिए चयन किया गया है। वे 25 अगस्त से बेंगलुरु में आयोजित डॉ वी सी राय राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में 25 में यूपी टीम से प्रतिभाग करेंगे।

विदित हो कि लव सोनकर फुटबॉल एकेडमी सिझवारा के खिलाड़ी रहे हैं। यहां पर इनको तारासने में संतराम निषाद, प्रेम नारायण यादव, रुपेश शर्मा और मुख्य रूप से मनीष निषाद, एनआईएस फुटबॉल कोच का बहुत विशेष योगदान रहा।

वर्तमान में स्पोर्ट्स हॉस्टल बरेली के छात्र है। इनके चयन से केराकत फुटबॉल एकेडमी सिझवारा के अध्यक्ष राजेश साहू (राजू) बैडमिंटन खिलाड़ी, उपाध्यक्ष अरविंद यादव, संरक्षक वली मोहम्मद खान (बल्लो), कयाम खान (सभासद), पारस सीआरपीएफ, वीरू यादव, प्रो. मनीष सोनकर, नवनीत यादव, पप्पू यादव, फौजी सुभाष यादव प्रधान छितौना, फौजी चंद्रशेखर यादव, मास्टर सूरज कनौजिया, विनोद साहू, मास्टर सुनील कनौजिया, डॉ. प्रमोद यादव, रामकुमार यादव, मेराज कुरैशी, प्रदुम यादव, मोहम्मद कैश खान, टीम मैनेजर आशीष निषाद, एकेडमी के सीनियर व जूनियर खिलाड़ियों सहित क्षेत्रीय लोगों ने लव के चयन पर बधाई देते हुये उज्ज्वल भविष्य की कामना भी किया।

बता दें कि केराकत की यह एक मात्र ऐसी एकेडमी है जो बच्चों को सिझवारा के मैदान पर तरसाने का काम करती है। इस अकादमी के चार बच्चे प्रदेश के विभिन्न स्पोर्ट्स हॉस्टलों में रहकर खेल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं और प्रदेश का नाम आगे बढ़ा रहे।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!