Jaunpur News: अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट ने महिलाओं संग मनाया हरियाली तीज

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट ने महिलाओं संग मनाया हरियाली तीज


जौनपुर। अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट परिवार द्वारा हरियाली तीज कार्यक्रम शहर के एक लॉन में किया गया जिसकी शुरुआत भगवान शिव पार्वती जी के साथ भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना मुख्य अतिथि डॉ शकुंतला यादव, डॉ स्वाति यादव, डॉ शैली निगम, रीता जायसवाल, बबीता सिंह, पायल किन्नर और राधिका सिंह द्वारा किया गया।

अपनी संस्कृति एवं परम्परा को देखते हुए सभी सुहागन औरतें एकत्रित होकर भोले बाबा का गीत गाकर पति की लम्बी आयु की कामना कीं। सभी सुहागन स्त्रियों ने हरे रंग का वस्त्र धारण करके पति की लम्बी आयु के लिये पूजन किया। ट्रस्ट द्वारा सभी महिलाओं को पान खिलाकर पुरानी परम्परा निभाया गया तो महिलाओं ने कजरी गीत भक्ति गीत गाकर माहौल खुशनुमा बना दिया।

किन्नर समिति की तरफ से किये गये नृत्य ने सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। सभी महिलाओं ने पूरे जोश में नृत्य करके कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। ट्रस्ट परिवार ने कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाली सभी सुहागिन महिलाओं को आशीर्वाद के साथ सुहाग में सिंदूर, बिन्दी, मेंहदी और चूड़ियों के साथ अन्य श्रृंगार का समान भी दिया।

इस अवसर पर डा. शुभा सिंह, डा. श्वेता सिंह, डा. माया सिंह, डा. अलकेश्वरी सिंह, डा. ममता दूबे, वंदना सरकार, डा. अंजना श्रीवास्तव, मीरा अग्रहरि, नीलम मिश्रा, सरोज गुप्ता, क्षमा सिंह, पूनम सिंह, रेखा सिंह, राखी सिंह, किरण सिंह, अंजू सिंह, गीता दूबे, नेहा सिंह, रिचा सिंह, अर्चना सिंह, प्रीति गुप्ता, सरिता सिंह, रेखा मिश्रा, रेनू गुप्ता, स्वप्निल श्रीवास्तव, शालिनी सिंह, भारती श्रीवास्तव, चन्दा जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!