जौनपुर। रक्षाबन्धन को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन में मिलावटी खाय/पेय पदार्थों के भण्डारण/विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से आम जनमानस को गुणवत्तपूर्ण खाय/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने हेतु मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अन्तर्गत जनपद में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा किये जा रहे प्रवर्तन कार्यवाही के क्रम में सोमवार को निम्नलिखित जनहित में निम्नलिखित नमूने संग्रहित किये गये।
विभागीय जानकारी के अनुसार शाहगंज रोड कुत्तूपुर में स्थित कनक स्वीट्स से खाद्य पदार्थ छेना मिठाई का 1 नमूना संग्रहित किया गया। साथ ही इसी क्षेत्र के आकाश मिष्ठान भण्डार से खाद्य पदार्थ बर्फी का 1 नमूना लिया किया गया। वहीं कुत्तूपुर तिराहा पर स्थित मौर्या स्वीट हाउस से खाय पदार्थ छेना मिठाई का 1 नमूना एवं खाद्य पदार्थ मिल्क केक का 1 नमूना संग्रहीत किया गया। उधर भलुवाही बदलापुर में स्थित संतोष स्वीट्स एण्ड रेस्टोरेंट से खाद्य पदार्थ बर्फी का 1 नमूना संग्रहित किया गया।
इस प्रकार उक्त अभियान के अन्तर्गत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज जायसवाल के नेतृत्व एवं निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में प्रवर्तन कार्यवाही करते हुये दुग्ध उत्पाद से निर्मित विभिन्न मिठाइयों के गुणवत्ता जांच हेतु कुल 5 नमूने संग्रहित किया। नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006, तत्सम्बन्धी विनियमावली 2011 के अन्तर्गत नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी।
.jpg)






