Jaunpur News: जफराबाद क्षेत्र में विधायक के प्रयास से 10.59 करोड़ की 12 सड़कों को मिली मंजूरी

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: जफराबाद क्षेत्र में विधायक के प्रयास से 10.59 करोड़ की 12 सड़कों को मिली मंजूरी


धर्मापुर क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर गांव में पत्रकार वार्ता करके विधायक ने दी जानकारी

धर्मापुर, जौनपुर। जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास की दिशा में बड़ी सौगात मिली है। लोक निर्माण विभाग ने विधानसभा क्षेत्र में 12 महत्वपूर्ण सड़कों के नव निर्माण के लिए कुल 10 करोड़ 59 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।

धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर गांव स्थित प्रेस वार्ता में विधायक जगदीश नारायण राय ने बताया कि जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के गांवों और बस्तियों तक बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। स्वीकृत सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और लोगों को जर्जर एवं खराब रास्तों की समस्या से राहत मिलेगी।

विधायक ने कहा कि “जफराबाद विधानसभा का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता है। क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। 10 करोड़ 59 लाख रुपये की लागत से 12 सड़कों के नव निर्माण की स्वीकृति इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

स्वीकृत कार्यों में जफराबाद क्षेत्र की विभिन्न बस्तियों और गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने वाली संपर्क सड़कों का निर्माण एवं आवश्यक अनुरक्षण कार्य शामिल हैं। दस्तावेज के अनुसार कई सड़कों के लिए लाखों रुपये की लागत स्वीकृत की गई है जिससे क्षेत्र में सड़क नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में काम होगा।

विधायक जी ने कहा कि सड़क, बिजली, पानी सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर वह लगातार शासन और संबंधित विभागों के समक्ष क्षेत्र की आवश्यकताओं को रखते रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि स्वीकृत सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया जल्द आगे बढ़ेगी और लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

12 सड़कों के लिए मिली यह 10.59 करोड़ रुपये की स्वीकृति जफराबाद विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देने वाली मानी जा रही है। क्षेत्र के मस्तु मिश्र, सुजीत जायसवाल, आतिश सोनकर, अनिल यादव फौजी, दिनेश यादव, नवीन साहू, अवधेश यादव सहित तमाम लोगों ने विधायक के इस प्रयास पर प्रसन्नता जाहिर किया है।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!