शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। लायन्स क्लब जौनपुर मेन ने सायमा खान की स्मृति में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन अभियान के अन्तर्गत भण्डारी रेलवे स्टेशन के निकट शकील अहमद के कैम्प कार्यालय पर गोद लिये गये 40 टीबी मरीजों को पोषण पोटली का वितरण किया गया। इन मरीजों को आवश्यक पोषक तत्वों, प्रोटीन पाउडर, चना, गुड़, सत्तु, मूंगफली दाना, मूंग दाल, सोयाबीन बरी, लाई, और स्वच्छता हेतु नहाने व कपड़ा धोने का साबुन आदि को सम्मिलित करते हुए पौष्टिक आहार की पोटली वितरित की गयी।
इस मौके पर वरिष्ठ चिकित्सक डा. वीएस उपाध्याय ने इलाज करा रहे टीबी के मरीजों को नियमित दवा लेने और पौष्टिक भोजन लेने का आह्वान किया। संयोजक शकील अहमद ने लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि मंडल द्वारा निर्देशित हंगर कार्यक्रम के तहत जौनपुर को टीबी मुक्त बनाने के संकल्प को आत्मसात करते हुए टीबी रोगियों को सुपोषित करने के लिए पोषणयुक्त सामग्री दी जा रही है। संस्थाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर दिनेश टंडन पूर्व अध्यक्ष नपपा, सै. मो. मुस्तफा, रितेश गुप्ता, वीरेंद्र मौर्य, सोमेश्वर केसरवानी, गोपी चंद साहू, पवन वर्मा, नरेश सेठ सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
.jpg)





