चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। "आया सावन झूम के..." इसी उत्साह और उमंग के साथ निहारिका ब्यूटी सैलून की सखियों ने सावन पर किटी कार्यक्रम किया। कार्यक्रम में सावन के मधुर गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए गए तथा सावन से जुड़े रोचक खेलों का भी आयोजन हुआ जिसमें सभी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
प्रतियोगिताओं में प्रथम गेम की विजेता खुशबू जायसवाल रहीं जबकि द्वितीय गेम में सपना गुप्ता ने बाजी मारी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं ने हरी साड़ी, हरी चूड़ियाँ और सुंदर गजरा धारण करके भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति की मनमोहक झलक प्रस्तुत किया।
पूरे कार्यक्रम की उत्कृष्ट व्यवस्था रूबी अग्रहरि द्वारा की गई।
इस दौरान सभी महिलाओं ने बारी-बारी से सावन के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किया। वहीं खुशबू जायसवाल ने कहा कि हरा रंग केवल सावन का ही नहीं, बल्कि हमारे पर्यावरण का भी प्रतीक है। यह हमें प्रकृति से जुड़ने और अपनी समृद्ध भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति को संजोकर रखने की प्रेरणा देता है।
.jpg)






