Jaunpur News: हाइवे के कीचड़ व मलबे से नाराज ग्रामीणों ने रुकवाया बाईपास निर्माण कार्य

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: हाइवे के कीचड़ व मलबे से नाराज ग्रामीणों ने रुकवाया बाईपास निर्माण कार्य




अण्डरपास संख्या-122 पर सड़क की बदहाली से ग्रामीणों में आक्रोश

एनएचआई मैनेजर ने जल्द ही गिट्टी डलवाने का दिया भरोसा

राकेश शर्मा

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मैनुद्दीनपुर ग्राम में बन रहे बाईपास वाराणसी-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य अंडरपास संख्या-122 पर सड़क पर फैले कीचड़ और मिट्टी के मलबे से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा ग्रामीणों ने निर्माणाधीन हाईवे का कार्य रुकवा दिया और जमकर विरोध-प्रदर्शन किया इससे कुछ समय के लिए निर्माण कार्य ठप रहा और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।



ग्रामीण अजीत सिंह ने बताया कि इस मार्ग पर आए दिन हादसे होते हैं लेकिन कार्यदायी संस्था की ओर से सड़क पर जीएसबी गिट्टी तक नहीं डाली जाती बरसात में सड़क पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो जाती है जिससे छात्र, शिक्षक और राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है सड़क पर भारी वाहनों की लंबी कतार भी लगी रहती है।

प्रमोद यादव ने कहा कि प्रतिदिन स्कूल जाते समय लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है सड़क की हालत इतनी खराब हो गई है कि न पैदल चलना आसान है और न ही बाइक से निकलना बरसात के कारण कीचड़ इतना अधिक हो जाता है कि लोग अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं।



विनोद प्रजापति ने बताया कि यह समस्या करीब एक महीने से बनी हुई है। बारिश के दौरान ऑटो और ई-रिक्शा भी कीचड़ में फंस जाते हैं। शनिवार सुबह भी उनके सामने स्कूल जा रहे कई बच्चे फिसलकर गिर पड़े।

सूचना पर मौके पर पहुंचे NHI के हाईवे मैनेजर गोपाल कृष्ण पाण्डेय ने ग्रामीणों से वार्ता की उन्होंने बताया कि मार्ग संकरा होने और लगातार बारिश के कारण मिट्टी जमा होकर कीचड़ बन जाता है समस्या के स्थायी समाधान के लिए तत्काल जीएसबी(गिट्टी) डलवाने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया और निर्माण कार्य दोबारा शुरू हो सका।

इस अवसर पर डॉ लाल बहादुर यादव, प्रमोद यादव, अजीत सिंह, विनोद विश्वकर्मा, राहुल यादव, सर्वेश, आलोक, मनीष, प्रवेश, शिवम्, शिवाकांत यादव, राजेश प्रजापति, राम प्रकाश, राम उजागिर, रमेश, हबीबुल्लाह, विवेक, सिंटू बबलू, यदुनाथ, शोभनाथ, अवनीश, अनुराग, डॉ पवन कुमार, नंद लाल, आनंद, ज्ञान कुमार, प्रांजल, अंश, आकाश, संजय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!