Jaunpur News: धनियामऊ में निकाली गयी तिरंगा यात्रा

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: धनियामऊ में निकाली गयी तिरंगा यात्रा


विकास यादव

बक्शा, जौनपुर। जनपद के धनियामऊ में शासन के निर्देश पर तिरंगा यात्रा निकाला गया जो भोलनाथ मंदिर से शुरू होकर शहीद स्मारक धनियामऊ तक निकाली गई। मुख्य रूप से विधायक बदलापुर रमेश मिश्रा और जिला पंचायत सदस्य आशीष सिंह ने शामिल होकर तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। मंडल अध्यक्ष बबलू चौहान ने तिरंगा यात्रा में शामिल डीजे एवं तिरंगा आदि का पूरा प्रबंध किया। सैकड़ों क्षेत्रवासी शामिल होकर देश के आन, बान,शान तिरंगा को अपने हाथों से लहराते हुए देश प्रेम का संदेश दिया और लोगों में भी देश प्रेम के लिए प्रोत्साहित किया। भारत माता की जय के नारों के साथ शहीद स्मारक पर माला फूल अर्पित कर यात्रा समाप्त किया गया। इस अवसर पर दीपक मौर्य, शिवम तिवारी, साहब लाल चौधरी, प्रमोद यादव, अवनीश तिवारी, अजय सिंह प्रधान, राकेश तिवारी, सर्वेश, द्विवेश सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!