तरुण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। सनातन धर्म प्रचार-प्रसार सेना ट्रस्ट द्वारा श्री गौरीशंकर धाम में आने वाले श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए ग्रामसभा छंगापुर के शिव मंदिर के पास भंडारे एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का उद्घाटन डॉ. सुनील पांडेय ने किया। इस दौरान लोगों को चिकित्सा परामर्श एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
कार्यक्रम में संस्था के प्रबंधक मनीष दुबे, कोषाध्यक्ष रोहित दुबे, उमेश दुबे, रामू तिवारी, शिव कुमार तिवारी सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि संस्था का उद्देश्य सामाजिक सेवा के साथ सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना है।
.jpg)






