Jaunpur News: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक में मारी टक्कर, तीन घायल

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक में मारी टक्कर, तीन घायल


राकेश शर्मा

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बादशाही मनेछा के समीप सोमवार को तेज रफ्तार स्कार्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार 3 युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद राहगीरों ने तत्काल घायलों की मदद की और पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई और राहगीरों की सहायता से तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया।

जानकारी के अनुसार सीतापुर निवासी दुर्गेश पुत्र रामपाल, विकास पुत्र मनराम तथा देशराम पुत्र राजकुमार एक ही बाइक पर सवार होकर धौराइल से शाहगंज सीमेंट लोड करने के लिए जा रहे थे। बताया गया कि तीनों युवक खेतासराय थाना क्षेत्र के बादशाही मनेछा के समीप पहुँचे ही थे कि इसी दौरान खेतासराय की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

अचानक हुई जोरदार भिड़ंत से बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख आस—पास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने घायलों को संभालते हुए पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की। घायलों की हालत गम्भीर बताई जा रही है। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि चालक सहित वाहन कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही प्रचलित है।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!