चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। लियो क्लब शाहगंज यंग स्टार की ओर से सावन माह पर ठंडई एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को ठंडई व प्रसाद वितरित कर सावन की शुभकामनाएं दी गईं। क्लब अध्यक्ष दीपक अग्रहरि, सचिव अंकित मोदनवाल, कार्यक्रम संयोजक चन्दन अग्रहरि, क्लब एडवाइजर/रीजन चेयरपर्सन मनीष अग्रहरि, रुपेश जासवाल, लायंस क्लब अध्यक्ष सतीश गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष अरुण पाण्डेय, सुरेन्द्र तिवारी, कमल नयन जायसवाल, वरुण सिंह, सुमंग साहू, विकास मोदनवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के माध्यम से लोगों में सेवा, सहयोग और आपसी सद्भाव की भावना को बढ़ावा देना क्लब का प्रमुख उद्देश्य है।
.jpg)






