चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। सिटी नर्सिंग होम एवं एसबीएम वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय 11वां वार्षिक निःशुल्क हिजामा शिविर लगा जहां लगभग दर्जनों पुरुषों एवं महिलाओं ने हिजामा कराया। कार्यक्रम आयोजक सिटी नर्सिंग होम की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सैयदा हुमेरा बानो ने बताया कि हिजामा थेरेपी के माध्यम से बिना किसी दवा के कई प्रकार की बीमारियों के उपचार में लाभ मिल सकता है। माइग्रेन, गठिया, मोटापा, बालों का झड़ना तथा माहवारी संबंधी समस्याओं सहित कई बीमारियों में हिजामा उपयोगी माना जाता है।
वहीं समाजसेवी डॉ. तारिक शेख ने कहा कि हिजामा चिकित्सा पद्धति को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। उन्होंने शिविर के आयोजन की सराहना किया। ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर कुंदन कुमार, सौरभ यादव, कुमारी बिंदु सहित सिटी नर्सिंग होम के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
.jpg)






