Jaunpur News: क्षतिग्रस्त प्रतिमा स्थल पर अनिश्चिकालीन धरना व भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: क्षतिग्रस्त प्रतिमा स्थल पर अनिश्चिकालीन धरना व भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी


जनभावना निरन्तर आहत होने से लोगों की प्रशासन के प्रति असंतोष की बढ़ रही भावना: अनिल

सम्मानपूर्वक प्रतिमा को पुनः स्थापित कर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाय

विनोद कुमार

केराकत, जौनपुर। स्थानीय नगर के शेखजादा मोहल्ला निवासी एडवोकेट अनिल सोनकर गांगुली व अंबेडकर स्मृति सेवा ट्रस्ट के संस्थापक रिटायर्ड फौजी सुभाष यादव गुरुवार को उपजिलाधिकारी अखिलेश सिंह को पत्रक सौंप सरायबीरू चौराहे पर स्थापित शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की प्रतिमा को पुनः स्थापित करने की मांग के साथ दोबारा ऐसी घटना की पुनरावृति न हो, उसके लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था एवं सुरक्षात्मक अवरोध की स्थपित करने की मांग को उठाई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी अजय राय व नगर पंचायत कार्यालय में पत्रक सौंपा गया।

इस बाबत अनिल सोनकर गांगुली ने कहा कि प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्रवासियों, युवाओं एवं समस्त नागरिकों में गहरा आक्रोश एवं दुःख व्याप्त है। घटना के कई दिन व्यतीत हो जाने के बावजूद प्रतिमा को पुनः स्थापित नहीं किया गया जिससे जनभावनाएँ निरंतर आहत होने के साथ ही प्रशासन के प्रति असंतोष की भावना बढ़ रही है, इसलिए 9 अगस्त तक प्रतिमा पुनः स्थापित नहीं की जाती है तो 10 अगस्त को शांतिपूर्ण व लोकतांत्रिक तरीके से प्रतिमा स्थल पर अनिश्चिकालीन धरना व भूख हड़ताल पर बैठने को बाध्य होंगे।

ऐसी स्थिति में किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था अथवा अन्य कोई अप्रिय होती है तो परिस्थिति उत्पन्न होती है तो उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी। वहीं फौजी सुभाष यादव ने कहा कि शहीद भगत सिंह देश की धरोहर है। उनके बलिदान पर हर देशवासियों को गर्व है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि जनभावनाओं, राष्ट्रनायकों के सम्मान तथा कानून के शासन की गरिमा को दृष्टिगत रखते हुए इस प्रकरण में शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई की जायेगी।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!