5 प्रार्थना पत्र में मात्र 1 का मौके पर हुआ निस्तारण
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर तहसीलदार सौरभ कुमार और क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। थाना दिवस में कुल 5 प्रार्थना पत्र पड़े जिनमें 3 राजस्व और 2 पुलिस विभाग से संबंधित रहे। अधिकारियों ने 1 प्रार्थना पत्र का मौके पर ही निस्तारण करा दिया। शेष के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम गठित कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये गये। अधिकारियों ने संबंधित टीमों को निर्धारित समय में निष्पक्षता के साथ मामलों का निस्तारण करने को कहा। इस दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
.jpg)






