दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से किया सुलह-समझौता
महिला थाना प्रभारी ने की काउंसिलिंग
अजय पाण्डेय
जौनपुर। मिशन शक्ति केंद्र महिला थाना में प्राप्त प्रार्थना पत्र के मामले में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से सुलह-समझौता कर लिया। महिला थाना प्रभारी श्यामा तिवारी ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाकर वार्ता की और उनकी समस्याओं को सुना। काफी देर तक चली समझाइश के बाद दोनों पक्ष विवाद समाप्त करने पर सहमत हो गये।
इस मौके पर महिला थाना प्रभारी श्यामा तिवारी ने बताया कि राजा साहब फाटक, थाना कोतवाली निवासी तनु सोनी पुत्री जवाहर लाल ने राकेश सोनी पुत्र संतोष सेठ निवासी सलारपुर थाना सारनाथ जनपद वाराणसी के विरुद्ध प्रार्थना पत्र दिया था। मामले में दोनों पक्षों को थाना बुलाया गया था।
महिला थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों से अलग-अलग और संयुक्त रूप से बातचीत कर विवाद के कारणों को समझा। पुलिस की समझाइश के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से सुलह-समझौता कर लिया। इसके बाद दोनों पक्षों की सहमति को देखते हुए महिला थाना से उन्हें विदा कर दिया गया। पुलिस की काउंसिलिंग से विवाद का शांतिपूर्ण समाधान होने पर दोनों पक्षों ने संतोष जताया।
.jpg)






