सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। निषादराज मंदिर खानापट्टी गाय घाट परिसर में नागपंचमी पर परंपरागत कुश्ती, कबड्डी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। विगत 58 वर्षों से लगातार आयोजित प्रतियोगिता में क्षेत्र के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन योजना के तहत विभिन्न सामग्री एवं पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम आयोजक डॉ. राम चरित्तर निषाद रहे। प्रतियोगिता में नंद लाल निषाद एवं पंकज पाठक ने रेफरी की भूमिका निभाई। आयोजन को सफल बनाने में विष्णु निषाद, हरिश्चंद, चंद्रशेखर, मनीराम, मुरलीधर, विशाल नागर, आदर्श, अमन सहित सहयोगी दल के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
.jpg)






