Jaunpur News: घरेलू विवाद के बाद युवक ने धारदार वस्तु से अपना गला व हाथ काटा

Aap Ki Ummid
follow us

डायल 112 के जवानों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया

बिपिन सैनी

चौकियां धाम, जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव में बुधवार सुबह घरेलू विवाद के बाद एक युवक ने नाराज होकर किसी धारदार नोकिले वस्तु से अपना गला और हाथ काट लिया। घटना से परिवार में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी नीरज कुमार (37) ने बुधवार सुबह अपने घर मे किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों के साथ विवाद शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर उसने घर में रखे किसी नुकीले धारदार वस्तु से अपना गला और हाथ काट लिया। घटना की जानकारी मिलने पर पड़ोस में गई उसकी पत्नी मौके पर पहुंची और बचाव करते हुए तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने घायल नीरज कुमार को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार किया गया। चिकित्सकों ने उपचार के कुछ घंटे बाद उसे छुट्टी दे दी। वह खतरे से बाहर है। इस बाबत पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार केके सिंह ने बताया कि इस घटना की कोई सूचना थाने पर नहीं दी गई है।




ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!