पैगम्बर के संदेशों को किया गया याद
बक्शा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बेलापार के दारुल उलूम मदरसा दयारे मदीना से मुस्लिम समुदाय द्वारा बुधवार को पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन ईद मिलाद उन नबी पर्व के रूप में मनाया गया। पैगंबर साहब के अमन शांति, भाईचारे और आपसी सद्भाव के संदेशों को याद किया गया। पर्व को लेकर बेलापार गांव में जुलूस निकाले गये जिसमें बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित हुये। जुलूस के दौरान भारत माता की जय व देश में अमन शांति का बनाए रखने का दुआ की गयी।
इस दौरान मस्जिदों और घरों में विशेष इबादत और कुरान की तिलावत की गई। समाज में शांति व्यवस्था और भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर डॉ मोहम्मद रईस, मो० फिरदोस अहमद, जनार्दन गौड़, इम्तियाज अहमद, निजामुद्दीन, शमशाद आलम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
.jpg)






