डाॅ. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौपुर। स्थानीय क्षेत्र स्थित सारी जहाँगीरपट्टी गांव के युवाओं ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए सड़क हादसे में घायल युवक के इलाज के लिए आर्थिक सहयोग जुटाना शुरू किया है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इलाज में आ रही परेशानी की जानकारी मिलने पर युवाओं ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर मदद की मुहिम शुरू किया।
जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी अमरनाथ वर्मा उर्फ बाल ठाकरे पुत्र हौसला प्रसाद बीते 20 अगस्त को रामनगर में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें शाहगंज स्थित उर्मिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। इलाज का खर्च वहन करने में परिवार को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
इसकी जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पशु चिकित्सक डा. आलोक सिंह पालीवाल, पत्रकार राजेश चौबे, गांव के युवा रोहित रजक, लक्ष्मीकांत यादव, इमरान, अनुराग तिवारी, धर्मेंद्र तिवारी समेत अन्य युवाओं ने पहल करते हुए सहयोग राशि जुटानी शुरू कर दिये हैं।
.jpg)





