Jaunpur News: कृषि विभाग में चयनित प्राविधिक सहायकों को दिया गया नियुक्ति/चयन पत्र

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: कृषि विभाग में चयनित प्राविधिक सहायकों को दिया गया नियुक्ति/चयन पत्र


जौनपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कृषि विभाग में ’प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी’ के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति/चयन पत्र वितरण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में हुआ। इस मौके पर लखनऊ से आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत प्रजापति, डॉ. अजय सिंह, जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने देखते हुये मुख्यमंत्री के उद्बोधन को भी सुना।

श्री प्रजापति ने सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां प्रदान की जा रही हैं जिसके क्रम में जनपद में कुल 71 प्राविधिक सहायको का चयन हुआ है। डॉ. अजय सिंह ने सभी नवनियुक्त कृषि कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे कृषि क्षेत्र में पूरे मनोयोग एवं ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना से कार्य करें। जिलाधिकारी ने सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। मुख्य विकास अधिकारी ने नवनियुक्त अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाएं तथा कृषि एवं किसान हित से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायें।

उप कृषि निदेशक अश्वनी सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं नवनियुक्त प्राविधिक सहायकों में उत्साह का माहौल रहा। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने सभी चयनित अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन डिप्टी पीडी आत्मा डा0 रमेश चन्द्र यादव ने किया। इस अवसर पर महामंत्री पियूष गुप्ता, राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव के प्रतिनिधि अजय सिंह, जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी विवेक कुमार सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!