राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समरसता संकल्प कलश यात्रा का मंगलवार को खेतासराय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। यात्रा के नगर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर जयघोष के साथ अभिनंदन किया। संत रविदास के समरसता एवं सामाजिक समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
जौनपुर से प्रारंभ हुई कलश यात्रा दोपहर बाद विकास खंड सोंधी पहुंची जहां मंडल अध्यक्ष उपेंद्रनाथ मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद संत रविदास की जन्मस्थली सिर गोवर्धनपुर (वाराणसी) की पावन मिट्टी से भरे कलश के साथ यात्रा अब्बोपुर की ओर रवाना हुई। यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरे मार्ग में धार्मिक एवं सामाजिक समरसता के संदेश गूंजते रहे।
इस अवसर पर जिला महामंत्री अजय सिंह, जिला मंत्री धर्मेंद्र मिश्रा, जगदंबा पांडेय, मंडल महामंत्री मनीष धर्मरक्षक, डॉ. गजेंद्र पांडेय, शांति भूषण मिश्रा, हरेंद्र यादव, अजय यादव, आदर्श श्रीवास्तव, वंश श्रीवास्तव, मुकेश प्रजापति, बलिहारी राजभर, विनीता मौर्या, त्रिलोकी बिंद सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
.jpg)






