Jaunpur News: यादगार-ए-हुसैनी जिन्दाबाद के बैनर एवं सबील ने इंसानियत व भाईचारे का दिया संदेश

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: यादगार-ए-हुसैनी जिन्दाबाद के बैनर एवं सबील ने इंसानियत व भाईचारे का दिया संदेश


चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर क्षेत्र में मुहर्रम पर्व को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इमाम हुसैन की शहादत की याद में विभिन्न स्थानों पर बैनर लगाए गए हैं तथा राहगीरों के लिए ठंडे पानी की सबील भी लगाई गई है। सबील पर लोगों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है जिसकी स्थानीय लोगों ने सराहना किया।

एक प्रमुख स्थान पर लगाए गए बैनर पर अंकित संदेश— "इतनी दौलत कहाँ तेरे ख़ज़ाने में ऐ यज़ीद, जितना एक शह का अज़ादार लुटा देता है"— लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। साथ ही "यादगार-ए-हुसैनी ज़िन्दाबाद" और "सबील नज़रे मौला हुसैन का संदेश इमाम हुसैन की कुर्बानी, इंसानियत, सेवा और भाईचारे की भावना को दर्शा रहा है।

इस दौरान डॉ. अबरार, मोहम्मद हाशिम, पप्पू, अलीम हुसैन, शफीक, मोहम्मद कासिम एवं सानू प्रधान ने बताया कि हर वर्ष मुहर्रम के मौके पर सबील लगाकर राहगीरों को ठंडा पानी पिलाना हज़रत इमाम हुसैन की याद में की जाने वाली सेवा का एक छोटा-सा प्रयास है। उन्होंने सभी लोगों से मुहर्रम पर शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे को बनाए रखने की अपील किया।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!