Jaunpur News: केराकत के अधिवक्ताओं ने आन्दोलन की दी चेतावनी

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: केराकत के अधिवक्ताओं ने आन्दोलन की दी चेतावनी




बिना विलम्ब किये स्थापित की जाय शहीद भगत सिंह की प्रतिमा

प्रतिमा में देरी शहीद की स्मृति एवं सम्मान के प्रति दर्शाता है प्रशासन की उदासीनता

विनोद कुमार

केराकत, जौनपुर। स्थानीय तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश कुमार के नेतृत्व में करीब दर्जन भर अधिवक्ताओं ने सरायबीरू चौराहे पर पहुँचकर शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की क्षतिग्रस्त प्रतिमा का निरीक्षण कर अपना कड़ा विरोध दर्ज किया। साथ ही कहा कि शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की प्रतिमा को अब तक पुनः स्थापित न किया जाना उनकी स्मृति और सम्मान के प्रति प्रशासन की गंभीर उदासीनता को दर्शाता है। उन्होंने मांग किया कि प्रतिमा को बिना किसी विलंब के पूर्ण सम्मान के साथ पुनः स्थापित किया जाय।अधिवक्ताओं ने कड़ी चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे के भीतर भगत सिंह की प्रतिमा को पूर्ण सम्मान के साथ पुनः स्थापित नहीं किया जाता है तो तहसील बार एसोसिएशन लोकतांत्रिक एवं विधिसम्मत तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों की होगी।

विदित हो कि सोमवार की तड़के सुबह करीब 3 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित आर्टिका ने प्रतिमा के चबूतरे पर जोरदार टक्कर मार दी जिससे स्थपित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होकर जमीन पर जा गिरी थी। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष नम:नाथ शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष यादव, प्रभाकर प्रजापति एडवोकेट, रविंद्र कुमार एडवोकेट, संजय विश्वकर्मा एडवोकेट, सुभाष यादव फौजी, दिलीप सोनकर सहित अनेक अधिवक्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!