6 वर्षों से जारी है समाजसेवा
जौनपुर। जनपद में लावारिस शवों को सम्मानजनक विदाई देने वाली कमेटी ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश की है। कमेटी ने खुटहन से आए एक लावारिस महिला के शव को पूरे धार्मिक रीति-रिवाज के साथ दफ़न कराया।
जानकारी के अनुसार खुटहन इलाके से एक अज्ञात महिला का शव जौनपुर लाया गया था। महिला का कोई वारिस न होने के कारण शव को अंतिम संस्कार के लिए कमेटी को सौंप दिया गया। इसके बाद सामाजिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में मृतका की नमाज-ए-जनाजा हाफिज अजहर ने पढ़ाई और नम आंखों से शव को सुपुर्द-ए-खाक (दफ़न) किया गया। इस मौके पर अकरम मंसूरी और शाकिब सिद्दीकी मुख्य रूप से मौजूद रहे और दफ़न की प्रक्रिया पूरी कराई।
बता दें कि जौनपुर में रियाजुल हक की अध्यक्षता में यह कमेटी पिछले छह वर्षों से लगातार सक्रिय है। कमेटी का मुख्य उद्देश्य उन लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करना है जिनका इस दुनिया में कोई नहीं होता। जात-पात और धर्म से ऊपर उठकर कमेटी के सदस्य पूरी शिद्दत के साथ इन बेसहारा शवों को सम्मानजनक विदाई देने का नेक काम कर रहे हैं जिसकी स्थानीय लोग जमकर सराहना कर रहे हैं।
.jpg)






