Jaunpur News: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कारागार का किया निरीक्षण

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कारागार का किया निरीक्षण


जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने कारागार के विभिन्न बैरकों, अस्पताल सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिला कारागार अस्पताल में भर्ती बंदियों से अधिकारियों ने उनके स्वास्थ्य एवं उपचार के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुये उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संबंधित चिकित्सकों एवं कारागार प्रशासन को बंदियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

साथ ही पाकशाला का निरीक्षण करते हुये बंदियों को उपलब्ध कराए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता की जांच की गयी। अधिकारियों ने भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने तथा बंदियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर तमाम जेल के तमाम अधिकारी, कर्मचारी, चिकित्सक, फार्मासिस्ट आदि उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!