मां ने तहरीर में लगाया था हत्या का आरोप
अनुपम मौर्य
बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बारीगांव कोहड़ा में 13 वर्षीय किशोरी प्रतिमा सिंह उर्फ शिवानी की मौत के मामले में पुलिस ने बुधवार को उसके पिता राजेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। मामला 17 अगस्त का है। घर के अंदर प्रतिमा उर्फ शिवानी का शव फंदे से लटका मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जौनपुर भेजा और जांच शुरू की थी वहीं मृतका की मां संजू सिंह ने थानें में तहरीर देकर पति राजेश सिंह पर बेटी की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया था। साथ ही मारपीट और प्रताड़ित करने की बात कही। संजू के मुताबिक घरेलू विवाद के चलते वह करीब एक वर्ष से अपने मायके सदरेपुर सरायममरेज प्रयागराज में रह रही थी। आरोप है कि करीब एक वर्ष पहले राजेश दोनों बच्चों को अपने साथ ले आया था। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव, हे.कां. अजय, आ. विकास, आशीष, म.आ. शोभा, आ. बलिराम गोंड शामिल रहे।
.jpg)






