Jaunpur News: खण्ड शिक्षा अधिकारी सुजानगंज के कार्यालय में मन रहा जन्मदिन पार्टी

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: खण्ड शिक्षा अधिकारी सुजानगंज के कार्यालय में मन रहा जन्मदिन पार्टी


क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहे दर्जनों अवैध विद्यालय

तरुण चौबे

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय की एक तस्वीर इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है जिसमें देखा जा रहा है कि खंड शिक्षा अधिकारी अपने किसी सहायक कर्मचारी का जन्मदिन अपने कार्यालय में बड़े ही हर्षोल्लास से मना रही हैं। वहीं सुजानगंज में इन दिनों दर्जनों अवैध विद्यालय धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं जिन पर खंड शिक्षा अधिकारी का कोई लगाम नहीं है। गौरतलब है कि पिछले दिनों सुजानगंज के एक निजी विद्यालय का वाहन अनियंत्रित होकर पलट जाने से कई स्कूल छात्र—छात्राएं घायल हो गयी जिस पर कार्यवाही हुई तो परन्तु सिर्फ नाम मात्र की। जमीनी हकीकत तो यह है कि आज भी बसरही, बेर्रा, बेलवार, बालवरगंज, गौहानी सहित सैकड़ों स्थानों पर अभी भी मानकविहीन अवैध विद्यालय चल रहे हैं तथा उनमें मानकविहीन एवं अपूर्ण दस्तावेज के वाहन भी संचालित किये जा रहे हैं जो खंड शिक्षा अधिकारी की सतर्कता और कार्रवाई पर बड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ा करती है। इस संदर्भ में खंड शिक्षा अधिकारी से बातचीत करने का प्रयास किया गया परन्तु सम्पर्क नहीं हुआ।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!