तरुण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना की साइबर टीम ने साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति के एक लाख रुपये वापस कराने में सफलता हासिल किया है। पुलिस के अनुसार नगौली निवासी विवेक मौर्या के खाते से बीते 12 जुलाई 2026 को ऑनलाइन फ्रॉड के जरिए एक लाख रुपये कट गये थे। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना सुजानगंज पुलिस से की। इसके बाद साइबर टीम ने कार्रवाई करते हुए ठगी की गई पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी। रुपये वापस मिलने पर विवेक मौर्या ने थाना सुजानगंज पुलिस का आभार व्यक्त किया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बदलापुर सुनील चन्द्र तिवारी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अमित पाण्डेय और साइबर प्रभारी उपनिरीक्षक रामभवन यादव के मार्गदर्शन में की गई।
पुलिस ने लोगों से अपील किया कि ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं। 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने पर साइबर अपराध की शिकायत cybercrime.gov.in पर दर्ज की जा सकती है। पैसा वापस कराने वाली टीम में थानाध्यक्ष अमित पाण्डेय, उपनिरीक्षक एवं साइबर प्रभारी रामभवन यादव, मुख्य आरक्षी ग्रेड-ए मंशाराम यादव, आरक्षी नन्द लाल यादव, आरक्षी सन्दीप शर्मा तथा रिक्रूट महिला आरक्षी शालिनी राय शामिल रहीं।
.jpg)






