डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के अतरौड़ा गांव में हुई घटना के मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अरसिया बाईपास के पास से अभियुक्त सूरज पुत्र अभयराज निवासी ग्राम अतरौड़ा को हिरासत में लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय चालान किया गया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई कार्रवाई के सम्बन्ध में बताया गया कि अतरौड़ा गांव में हुई घटना के संबंध में गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध स्थानीय थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 352, 351(3) व 109(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में सूरज वांछित चल रहा था। पुलिस ने उसे अरसिया बाईपास के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक चन्द्रमा पाण्डेय तथा कांस्टेबल राम प्रवेश चौहान शामिल रहे।
.jpg)






