Jaunpur News: हमारी संस्कृति एवं परम्परा है कुश्ती: दिनेश फौजी

Aap Ki Ummid
follow us

 

Jaunpur News: हमारी संस्कृति एवं परम्परा है कुश्ती: दिनेश फौजी

कबीरूद्दनपुर में हुई भव्य कुश्ती दंगल प्रतियोगिता

धर्मापुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के ग्रामसभा कबीरूद्दनपुर में कुश्ती दंगल प्रतियोगिता हुई जहां बतौर अतिथि के रूप में उपस्थित अखिल भारतीय यादव महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश यादव फौजी एवं जिला पंचायत सदस्य बृजेश यादव जनता ने पहलवानों का  हाथ मिलवाकर कुश्ती प्रारम्भ करवाया।

इस मौके पर दिनेश यादव फौजी ने कहा कि कुश्ती हमारी संस्कृति और परम्परा को बरकरार रखी हुई है। कुश्ती से जनपद के पहलवानों ने देश और विदेश में अपना नाम रोशन किया है। कुश्ती से जहां शारीरिक फिटनेस और मानसिक मजबूती मिलती है, वहीं पहलवान कुश्ती के बल पर मेडल जीतकर जनपद प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

बता दें कि यह आयोजन ग्राम प्रधान वीरेन्द्र यादव ने करवाया जहां नरेंद्र यादव, प्रधान नीरज यादव, प्रधान अनिल यादव फौजी, प्रधान राज बहादुर, पहलवान सिकन्दर, पहलवान राजेश यादव, राकेश यादव, कुश्ती कोच सुभाष यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!