Jaunpur News: लापता बच्चों को पुलिस ने 5 घण्टे में किया बरामद

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: लापता बच्चों को पुलिस ने 5 घण्टे में किया बरामद


रामनगर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के अढ़नपुर गांव से सोमवार को लापता हुए दो मासूम बच्चों को पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए महज पांच घंटे में सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया। बच्चों के सुरक्षित मिलने के बाद माता-पिता के चेहरे खुशी से खिल उठे। पुलिस की तत्परता की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

बता दें कि अढ़नपुर गांव निवासी राजेश बनवासी ने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका 4 वर्षीय बेटा राजा बनवासी सोमवार को करीब 11 बजे बिना बताये घर से कहीं चला गया। उसके साथ पड़ोसी सेमु बनवासी का 8 वर्षीय बेटा जादूगर बनवासी भी था। काफी तलाश के बाद दोनों बच्चों का पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी भाऊपुर सुग्रीव प्रसाद गुप्ता ने अपनी टीम के साथ तत्काल बच्चों की तलाश शुरू कर दिया। पुलिस ने आस—पास के गांवों सति संभावित स्थानों पर खोजबीन किया। लगातार प्रयास के बाद दोनों बच्चों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों बच्चे मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के सरौना गांव के सुबानगर में कजरी देखने के लिये गये थे। वहां वे खाना खाये और सो गये। इसके बाद रास्ता भटकने के कारण दोनों बच्चे सेउर गांव की ओर पहुंच गये।

चौकी प्रभारी के अनुसार पुलिस टीम ने मंगलवार को करीब 3 बजे सेउर गांव स्थित तालाब के किनारे से दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों बच्चों को उनके माता-पिता को सौंप दिया। बच्चों को सुरक्षित देखकर परिजनों ने राहत की सांस लिया और पुलिस टीम का आभार जताया। चौकी प्रभारी और उनकी टीम की त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना किया।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!